अपने ऐटिटूड को Strong कैसे बनाये? Attitude Tips in Hindi
3 min readSep 23, 2022
- कई सारे लोग अपनी जिंदगी दूसरों के दबाव में याफिर किसी डर में गुजार देते है; ऐसे में वो अपनी जिंदगी अपने हिसाब नहीं जी पाते| ऐसे में वो लोग अपने आपको कमजोर समझने लगते है, अपना आत्मविश्वास खो देते है, दूसरों पर निर्भर रहते है और हर वक़्त नेगेटिविटी और दुख से घिरे रहते है| अगर आपकी भी हालत कुछ ऐसी ही है तो आपको अपने ऐटिटूड को Strong कैसे बनाये यानिकि अपनी सोच को और अपने रवैये को बदलना होगा और साथ ही साथ अपने अंदर आत्मविश्वास लाना होगा और तभी आप एक निडर, positive और strong इंसान बन पाओगे|
Attitude tips in hindi
1. उन्हें नज़र अंदाज़ करो:
- जो लोग आपके बारे में बुरा बोलते है या सोचते है तो ऐसे लोगों की सोच को तो आप नहीं बदल सकते लेकिन आप उन्हें नज़रअंदाज़ (Ignore) कर सकते हो और अपने आप पे focus कर सकते हो|
2.नकारात्मक बातों को सकारात्मक लो:
- दूसरों की नकारात्मक (negative) बातों को सकारात्मक (positive) तरीके से लो अगर आप में कोई कमी है और उसकी वजह से लोग आपका मजाक उडा रहे है या टिप्पणी कर रहे है तो आप सोचो की आप उस चीज़ को कैसे ठीक कर सकते हो और अगर आपको उस चीज़ का solution मिल गया तो आप उसपे काम करना शुरू कर दो और एक दिन ऐसा आएगा की आपकी वो कमी आपकी ताक़त बन जाएगी और आपका attitude भी positive और strong बन जाएगा|
3. अपनी जिम्मेदारियां खुद लो:
- अपने life की जिम्मेदारीयाँ खुद लेना सीखो किसी के ऊपर इल्ज़ाम मत लगाओ, अपनी गलतियोंको स्वीकार करो और आगे बढ़ते रहो दुसरों पे इल्ज़ाम लगाने से सिर्फ आपका time waste होगा और कुछ नहीं|
4. बिना किसी तनाव के जियो:
- अपनी life बिंदास होकर जिओ बिना किसी pressure के और लोगों की बातों में मत आओ की वो आपके बारे मे क्या सोचते है बल्कि ज़रूरी तो ये है की आप अपने बारे मे क्या सोचते हो इससे आप एक अलग ही level के इंसान बन जाओगे|
5. किसी के ऊपर निर्भर मत रहो:
- Life में किसी के ऊपर depend मत रहो जो भी करना है अपने दम पर करो इससे आपका self confidence बढ़ेगा और आपके अंदर से एक positive attitude आएगा|
6. आत्मविश्वास रखो:
- जीवन की किसी भी परिस्थिति में अपने आप पर विश्वास रखो दूसरे के भरोसे मत बैठो| अगर आप में आत्मविश्वास है तो आप किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना कर सकते हो; ये आपके attitude को और भी strong और positive बनाएगा|
- अगर आप हमेशा दूसरे के भरोसे बैठे रहोगे तो आप जीवन में उतना आगे नहीं बढ़ पाएंगे जीतना आप असल में बढ़ना चाहते हो और लोग भी आपकी उतनी ज्यादा value नहीं करेंगे |
7. अपने आपको कम मत समझो:
- दूसरों से compare करने की जगह खुद के उपर focus करो और आप life में कैसे आगे बढ़ सकते हो इसके बारे में सोचो, आपके खुद के अंदर की खुबिया और कमियों पर ध्यान दो और उसपे काम करना चालू करो इससे आप दूसरों से अपने आप ही आगे निकल जाओगे|
- Happy कैसे रहे? खुश रहने के मूल मंत्र